Breaking News

गुरु नानक जी के अनुयायी किसी तरह का भेदभाव नहीं करते – अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर लखनऊ कैण्ट स्थित गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए ।


श्री यादव ने गुरु नानक देव जी की के प्रकाश पर्व पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज देश और दुनिया भर में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। हमारे सिख समाज के लोगों का देश को खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर ले जाने में बहुत बड़ा योगदान है। अमेरिका, यूरोप से लेकर कनाडा, आस्ट्रेलिया तक में भारत की छवि बनाने में सिख समाज का बड़ा योगदान है। आज लोग जगह-जगह गुरूद्वारों में एकत्र होकर गुरूनानक देव जी की शिक्षाओं और समाज में उनके योगदान को नमन कर रहे है। हम सभी हिन्दुस्तान के लोगों को गर्व है, इस धरती पर अलग-अलग पंथ, धर्म के लोग मिलकर एक साथ रहते है। यही हमारे देश की खूबसूरती है। हम सभी लोग हर त्यौहार को मिलकर मनाते है। गुरु नानक जी को मानने वाले लोग और उनके अनुयायी जाति धर्म और किसी तरह का भेदभाव नहीं करते है। प्रकाश पर्व का संदेश है कि हम सब मिलकर रहें। एक दूसरे का सम्मान करें।
इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जिस दिन विधानसभा चुनाव की तारीख आएगी, उसी दिन भाजपा हार जाएगी। भाजपा को समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन ही हरायेगा। भाजपा के पास बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी का कोई जवाब नहीं है। भाजपा झूठे वादे करती रही। नौकरी, रोजगार नहीं दे पायी। भाजपा सरकार में इन्वेस्टमेंट केवल तस्वीरों में आ रहा हैं जमीन पर कोई निवेश नहीं दिखाई दे रहा हैं। बताया जा रहा है कि ताइवान से एक हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट आएगा, यह सब सिर्फ तस्वीरों में है, इससे उत्तर प्रदेश और यहां नौजवानों का भला नहीं होगा।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन को लेकर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन में बातचीज के लिए सीनियर नेताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। बात-चीत चल रही है। इंडिया गठबंधन का लक्ष्य भाजपा को हराना है। लोकतंत्र और संविधान बचाना है। उन्होंने कहा कि जो गठबंधन होता है वह जीत के लिए होता है।
अतरौलिया विधान सभा क्षेत्र को लेकर एक सवाल के जवाब में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि अतरौलिया में समाजवादी पार्टी जीतेगी। श्री संग्राम यादव ऐतिहासिक वोटों से जीतेंगे। अतरौलिया की जनता को पता है कि एक्सप्रेस-वे, फोरलेन सड़के, अस्पताल बन जाने के बाद वहां बदलाव आया है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

यातायात पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स की रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ललितपुर। सूरज राजपूत । पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार वाजपेई के निर्देश के क्रम में अपर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *