Breaking News

कांग्रेस नें किया ‘ब्लैक प्रोटेस्ट‘

नई दिल्ली । जबसे राहुल गांधी की सदस्यता रद की गई है तबसे कांग्रेस बहुत ज़ोरदार तरीके से विरोध कर रही है। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के बाद लगातार कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार को संसद में कांग्रेस के विरोध के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने के एक मिनट के भीतर ही स्थगित कर दी गई । लोकसभा में जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई थी, कांग्रेस सांसद नारे लगाते हुए स्पीकर की कुर्सी के पास जा पहुंचे । कुछ नेता हाथ में रखे कागज के टुकड़ों को भी स्पीकर की ओर फेंकते दिखाई दिए । सोमवार को कांग्रेस नेता और सांसद काले रंग के कपड़े पहनकर अपना विरोध जता रहे हैं । कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी काले रंग के कपड़ों में दिखीं । देश के कई हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में कांग्रेस संसद से विजय चैक तक मार्च कर रही है । अब तक विपक्षी एकजुटता के मामले में ममता बनर्जी की टीएमसी कांग्रेस से दूरी बनाती दिखी है। मगर राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के मामले में कांग्रेस को टीएमसी का साथ मिल रहा है । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘‘लोकतंत्र की रक्षा के लिए जो भी आगे आता है, हम उसका स्वागत करते हैं । राहुल गांधी के मामले पर विपक्षी दलों की हुई बैठक में डीएमके, सपा, जेडीयू, बीआरएस, सीपीआई (एम), आरजेडी, एनसीपी, सीपीआई, आईयूएमएल, एमडीएमके, केरल कांग्रेस, शिवसेना और टीएमसी जैसे दलों के नेता शामिल हुए कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘‘तानाशाह सरकार के खिलाफ हम आवाज बुलंद करते रहेंगे। अदानी महाघोटाले पर सवाल पूछते रहेंगे । खड़गे ने कहा, ‘‘इससे पहले ऐसी चीजें कभी नहीं हुईं। मोदी सरकार ने स्पीकर को बोलकर मिनटों में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई ताकि राहुल गांधी अदानी के मुद्दे पर ना बोल पाएं ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …