Breaking News

प्रोफेशनल जोड़ो यात्रा निकालेगी , प्रोफेशनल कांग्रेस

लखनऊ, । ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन सांसद शशि थरूर द्वारा ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जोन का अमिताभ निगम को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आज नवनियुक्त पश्चिमी जोन के अध्यक्ष अमिताभ निगम ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में पश्चिमी जोन की कार्यकारिणी का परिचय कराया।
ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस पश्चिमी जोन की नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती रजनी सिंह, एवं सचिव के रूप में रोहित सपरा तथा श्री नवनीत शर्मा, वैभव भारत बट्टा, अलका सिंह, दानिश खान, अरविंद सोनी, मिनी शिखा, विनय मित्तल, अंकित चैहान, रीना राव, विनय मिश्रा, सौरभ द्विवेदी को प्रदेश कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हए ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस पश्चिमी जोन के अध्यक्ष अमिताभ निगम ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रोफेशनल कांग्रेस प्रदेश में एक प्रोफेशनल जोड़ो यात्रा निकलेगी जिसमे कॉंग्रेस पार्टी से प्रोफेशनल्स को जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जाकर प्रोफेशनल्स के बीच कांग्रेस की विचारधारा, कांग्रेस द्वारा किए गये कार्यों को बताएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान बड़े स्तर पर प्रोफेशनल्स को एआईपीसी से जोड़ा जाएगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे जयभारत सत्याग्रह में प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए आज प्रदेश के सभी एआईपीसी प्रदेश कोऑर्डिनेटर्स ने बैठक की।
उन्होंने इस मौके पर विस्तार से बताते हुए कहा कि प्रोफेशनल कॉंग्रेस का गठन जनप्रिय नेता कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा वर्ष 2017 में की गई थी, जिसके राष्ट्रीय चेयरमैन डा. शशि थरूर जी हैं। उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस के इस संगठन का उद्देश्य देश भर में विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे प्रोफेशनल्स को कॉंग्रेस पार्टी की विचार धारा से अवगत कराने और उन्हें कांग्रेस पार्टी में जोड़कर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना है। प्रेसवार्ता में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष श्री तारिक सिद्दीकी जी ने नवनियुक्त पश्चिमी जोन के अध्यक्ष श्री अमिताभ निगम तथा नवगठित कमेटी के सदस्यों को बधाई दी और कहा कि हम सभी मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशासन प्रभारी श्री दिनेश सिंह, प्रज्ञा सिंह प्रदेश सचिव पूर्वी जोन प्रोफेशनल कांग्रेस, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …