Breaking News

फॉक्सकॉन भारत में सेमीकंडक्टर बनाने के समझौते से पीछे हटी

नई दिल्ली। कुछ समय पहले भारत में सेमीकंडक्टर बनाने को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा था । और दावा किया जा रहा था कि इससे भारत को काफी लाभ अर्जित होगा । लेकिन सहयोगी कम्पनी फॉक्सकॉन के पीछे हटने से इस बहुत बड़े व्यवसाय से भारत को नुकसान होगा । ताइवान स्थित होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप वेदांता समूह के साथ भारत में सेमीकंडक्टर उत्पादन करने की योजना से पीछे हट गया है। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक फॉक्सकॉन के नाम से चर्चित ताइवान की कंपनी ने दस जुलाई को एक बयान जारी कर ये जानकारी दी है। फॉक्सकॉन ने कहा है कि फॉक्सकॉन आपसी सहमति से वेदांता के साथ साझा उपक्रम से पीछे हट रहा है। वहीं भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर पर जारी किए एक संक्षिप्त बयान में कहा है कि वेदांता और फॉक्सकॉन दोनों ही भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के प्रति समर्पित हैं। 19.5 अरब डॉलर के इस संयुक्त उद्यम के तहत दोनों कंपनियां भारत के गुजरात में सेमीकंडक्टर उत्पादन प्लांट में निवेश करने वाली थीं। फॉक्सकॉन ने अपने बयान में कहा है कि वह भारत के सेमीकंडक्टर मिशन से पीछे नहीं हट रही है और वह अभी भी घरेलू स्तर पर चिप निर्मित करने के भारत सरकार के प्रयासों का समर्थन करती है। वहीं वेदांता ने कहा है कि वह अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अपनी योजना को आगे बढ़ाएगी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …