Breaking News

ठाणे के अस्पताल में एक ही रात में 18 मरीजों की मौत

मुंबई । महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के करीब ठाणे के म्युनिसिपल अस्पताल में एक ही रात में 18 मरीजों की मौत की खबर सामने आई है। मरीजों की मौत की वजह अपर्याप्त सुविधाओं और मरीजों की संख्या में अचानक हुई बढ़ोतरी को बताया जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार ठाणे में कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में एक ही रात में 18 मरीजों की मौत हुई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बीते 48 घटों में अस्पताल में कुल 18 मौतें हुई हैं। तीन दिन पहले, यानी 13 अगस्त को इसी अस्पताल में एक ही दिन में पांच लोगों की मौत हो गई थी। उस वक्त यहां से विधायक जीतेंद्र अवध और अन्य दलों ने अस्पताल जाकर विरोध प्रदर्शन किया था। उस वक्त उन्होंने आरोप लगाया था, कि ‘‘यह अस्पताल गरीबों को धोखा दे रहा है, उन्हें लूट रहा है. लोगों के बिल बढ़ते जा रहे हैं, डॉक्टर समय पर काम पर नहीं आ रहे हैं। ये घटना मुख्यमंत्री एननाथ शिंदे ने गृहक्षेत्र ठाणे में घटी है, जिस कारण इसे लेकर सियासी हंगामा खड़ा हो गया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …