Breaking News

सूचना निदेशक ने सेवानिवृत्त “कार्मिकों के बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु” होने की कामना की

लखनऊ

निदेशक सूचना  शिशिर ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0 के पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के “विदाई समारोह” एवं नव वर्ष-2024 मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “नव वर्ष 2024 की बधाई” व हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक अपने-अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करें, टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे कि आमजन योजनाओं से लाभान्वित हो सके। उन्होंने सेवानिवृत्त सभी कार्मिकों के बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की और यह भी कहा कि भविष्य में भी विभाग आपके हितों का ध्यान रखेगा।
इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना श्री अंशुमान राम त्रिपाठी ने सेवानिवृत्त कार्मिकों को स्वस्थ रहने एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा सभी कार्मिकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
आज विदाई समारोह में सेवानिवृत्त श्री प्रमोद कुमार दुबे लेखाकार, श्री खलील अहमद ब्रोमाइट प्रिंटर, श्री शिशिल डैनियल फर्राश तथा अनुसेवक श्री संतोष कुमार, श्रीमती दया जोशी को विदाई दी गयी।
इस अवसर पर उप निदेशक श्री प्रभात शुक्ला, श्री ललित मोहन, सेवानिवृत्त श्रीमती कुमकुम शर्मा, सहायक निदेशक श्री सतीश भारती, श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह, मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री कपिल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘वायरसडीज़ीज़’ जर्नल सम्मानित

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । स्प्रिंगर नेचर द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पीयर-रिव्यूड जर्नल इंडियान वायरोलॉजिकल सोसाइटी केे …