Breaking News

“पीएम मोदी मैंक्रों को दिखाएंगे आमेर किला और जंतर मंतर”

जयपुर । फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 2024 के गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के मुख्य अतिथि हैं। गुरुवार को वो दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं और जयपुर से इस दौरे का आगाज होगा।
गुरुवार को शाम 5.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का जयपुर में स्वागत करेंगे और उन्हें आमेर किला, जंतर-मंतर जैसी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जगहों पर ले कर जाएंगे। उसके बाद मैक्रों देर शाम दिल्ली पहुंचेंगे और फिर शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन जाएंगे, जहां उनके लिए भोज का आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रपति मैक्रों के दौरे से पहले जयपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आमेर किला और जंतर-मंतर गए और तैयारियों का जायजा लिया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Delhi jantar mantar News – ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली । टीएमसी के प्रवक्ता साकेत गोखले ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि …