Breaking News

“किसान आंदोलन में एक नौजवान की जान गई”

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में चल रहे किसान आंदोलन में अब किसान की पहली बार जान चली गई । 21 फरवरी को बैरिकेड तोडने को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच स्थित शंभु और खनौरी बॉर्डर पर बुधवार को अफरा-तफरी का आलम रहा। तनाव भरे इस माहौल के बीच खनौरी में एक युवा किसान की गोली लगने से मौत होने की खबर आई है। किसान संगठनों के साथ – साथ पंजाब सरकार ने इस युवक की मौत की पुष्टि की है।
हालांकि, हरियाणा पुलिस ने किसान आंदोलन में किसी भी किसान के मारे जाने की खबर को अफवाह करार दिया गया है। खनौरी बॉर्डर पर मौजूद जसवीर सिंह शुभ के करीबी रिश्तेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शुभकरण सिंह, किसानों और पुलिस के बीच हो रहे गतिरोध की जगह से करीब 500 गज पहले खेतों में खड़ा था। उन्होने कहा, ‘‘तभी अचानक शुभ को गोली लगी और वो गिर गया.‘‘
इसके बाद शुभ को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। बाद में उन्हें पटियाला के रजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शुभकरण सिंह बठिंडा जिले के बालोन गांव के रहने वाले थे।
वह अपने परिवार में कमाने वाले अकेले शख्स थे। और अपने चाचा बलजीत सिंह के साथ खेती-किसानी करते थे। उनके परिवार के पास मात्र दो एकड़ जमीन थी। लेकिन वे लीज पर 15 एकड़ जमीन लेकर खेती कर रहे थे ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज

शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में …