Breaking News

‘दो पारे की तरावी का दौर मुकम्मल हुआ”

लखनऊ। रमज़ान की महीने में चारो तरफ इबादत का दौर चलता रहता है । मुसलमान अल्लाह को राज़ी करने के लिए देर रात तक इबादत में मशगगूल रहते है । खासकर तरावीह की नमाज़ का एहतमाम मस्जिदों के अलावा भी लोग अपने घरों में में भी करते है । इसी सिलसिले में पुराने लखनऊ के पाटा नाला स्थित नासिर अली के घर पर दो पारे की तरावीह का एहतमाम किया गया था जो 15 रमज़ान को मुकम्मल हुआ । कुरान मुकम्मल करने में ज़ैद और हस्सान ने पूरी मेहनत और अकीदत के साथ कुरान सुनाया ।
कुरान मुकम्मल होने के मौके पर शहर के कई समाजिक लोग जिसमें नासिर अली, नाज़िम अली, महताब अहमद, राहील खान, शोएब खान, आदिल खान आदि मौजूद रहे । इस दौरान मुल्क में अमन चैन और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ करी गई ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

“रमज़ान का चांद नज़र आया”

लखनऊ । पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए सबसे पाक महीने की शुरुआत हो गई …