Breaking News

“जेडीयू ने बनाया संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष”

नई दिल्ली । जेडीयू ने अपनर राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने नई दिल्ली में हुई बैठक में पार्टी नेता संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर दिया है ।जेडीयू नेता नीरज कुमार ने बैठक के बाद इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए हैं। नीरज कुमार ने कहा, “राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री जी ने पार्टी के राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है.”।
“इसके अलावा नीतीश कुमार जी के प्रति राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने आभार व्यक्त किया कि हमने चुनावों में जीत दर्ज की और एनडीए में भागीदार बने. राजनीति सेवा के लिए है, मेवे के लिए नहीं है, इसलिए एनडीए गठबंधन के साथ हम रहेंगे ये भी तय हुआ है। इस फैसले के बाद संजय झा ने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसके लिए मैं कृतज्ञता व्यक्त करता हूं. निश्चित रूप से नीतीश कुमार ने बीते 20 सालों में बिहार को ट्रांसफॉर्म किया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भूख हड़ताल के कारण बांगचुक का लगातार वज़न घट रहा

नई दिल्ली । शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर …