Breaking News

“छोटे भाई ने बड़े भाई तथा भतीजी को मारी गोली”

शाहजहांपुर । मो0आफाक । उत्तर प्रदेश के निगोही थाना क्षेत्र में मक्का खरीदने के विवाद में छोटे भाई ने अपने बेटे के साथ बड़े भाई और भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात निगोही के मोहल्ला आदर्श नगर में मंगलवार सुबह 6 बजे हुई।

पुलिस के मुताबिक थाना निगोही क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी निवासी श्रीपाल (47) का उसके छोटे भाई गुड्डू से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर छोटी-मोटी बातों पर कहासुनी होती रहती थी। दोनों भाई सरसों का तेल पेरने वाला कोल्हू भी चलाते थे।

पुलिस के मुताबिक सोमवार को दोनों भाइयों में मक्का खरीदने को लेकर विवाद हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि खूनी संघर्ष में बदल गया। मंगलवार सुबह 6 बजे दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाइसेंसी और नाजायज हथियारों से फायरिंग की। जिसमें गोली लगने से श्रीपाल और उसकी 20 वर्षीय बेटी सती की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भांजी से दुष्कर्म में सहयोग करने वाली मेघा चौधरी गिरफ्तार

शाहजहाँपुर। मो0आफाक। यूपी के शाहजहाँपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला थाना सदर बाजार …