Breaking News

“मानसिक रोगी सभासद ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या “

लखनऊ/मलिहाबाद। शहज़ाद अहमद खान। 12 अगस्त मानसिक बीमारी के चलते सभासद ने ट्रेन से कटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
नगर पंचायत के ग्राम सरावां निवासी विकास कुमार रावत (28) सभासद था। जो कई महीने से मानसिक रोग से बीमार चल रहा था। करीब एक सप्ताह पूर्व विकास करीब दो दिन लापता होने के बाद किसी तरह घर आया था। मानसिक बीमारी के चलते विकास कुमार ने सोमवार को शाम करीब 5 बजे ग्राम ईशापुर फ़रीदीपुर के बीच में ट्रेन की पटरी पर लेट गया। पटरी से गुजरी ट्रेन से उसके शरीर के टुकड़े हो गये। जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर ने मलिहाबाद पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतक विकास कुमार रावत की बाइक घटनास्थल के पास ही खड़ी थी। मृतक युवक के परिवार में उसकी विधवा मां फूलमती, भाई विमल कुमार उर्फ पप्पू व एक बहन आशा है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हाजी ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग कंफर्मेशन hajcommittee.gov.in पर देखें

लखनऊ। श्री एस0पी0 तिवारी, सचिव/कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने …