Breaking News

’नानपारा मस्जिद में जलसा ईद मिलादुन्नबी का आयोजन’

लखनऊ। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर कैंट रोड कैसरबाग स्थित मस्जिद नानपारा में एक शानदार जलसे का आयोजन किया गया।
जिसकी सदारत हाफिज वकारी शफीक इमाम नानपारा मस्जिद ने की। नबी की शान में नात पढ़ने वाले क़ारी इजरायल ने एक सुंदर नात पेश की हजरत मोहम्मद मुस्तफा की शान में सदर हाफिज वाकारी शफीक अहमद ने कहा कि हमारे पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा जमाने को सही राह दिखाने के लिए एक रोशनी बनकर आए उन्होंने अपने किरदार से इस्लाम को फैलाया और लोगों को रहने सहने जिंदगी गुजारने का ढंग बताया।

मौलाना शारिक नदवी ने कहा कि हजरत मोहम्मद तमाम इंसानियत आलम के लिए रहमत बनाकर भेजे गए आप हर जानदार के लिए दुनिया में रहमत बनकर आए और इंसानियत की रहनुमाई की ।
नानपारा मस्जिद में चलने वाले मदरसे के बच्चों ने तिलावत, नात, तकरीर, हदीस पेश किये, इन सभी बच्चों को मस्जिद में पधारे अतिथियों और नमाजियों ने पुरस्कार भी दिए।
डॉक्टर जलाल ने भी नाते नबी और आशार पेश किये। ईद मिलादुन्नबी के मेहमाने खुसुसी डॉक्टर नासिर, डॉक्टर अरशद ,क़ारी इसराइल,क़ारी रफीक,मौलाना इम्तियाज, पार्षद यावर हुसैन रेशू, हाफिज अलीम सहित मस्जिद के तमाम नमाजी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हाजी ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग कंफर्मेशन hajcommittee.gov.in पर देखें

लखनऊ। श्री एस0पी0 तिवारी, सचिव/कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने …