Breaking News
संाकेतिक तस्वीर
संाकेतिक तस्वीर

“बारावफात के जुलूस में बज रहे डीजे पर फैला करंट, तीन झुलसे एक की मौत”

शाहजहांपुर। मो0 आफाक। शाहजहांपुर में बारावफात के जुलूस में बड़ा हादसा हो गया। जुलूस में ट्रैक्टर ट्राली पर रखा डीजे बिजली के तार की चपेट में आ गया। हादसे में जुलूस में शामिल एक व्यक्त की मौत हो गयी। जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद तीनों घायलों को बंडा सीएचसी भेजा गया। जहां डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक झुलसे व्यक्ति को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। सूचना मिलते ही सीओ समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं बिजली विभाग के अधीक्षण अभियन्ता भी मौके पर जाने के लिए रवाना हो गए हैं। बिजली विभाग के अधिकारी का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराकर लापरवाह बिजली कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ईद मिलादुन्नबी पर्व पर शाहजहांपुर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव से बारावफात का जुलूस निकाला जाता है। ये जुलूस पुरनपुर स्टेट हाइवे पर आता है। फिर इसमे अलग अलग स्थानो से निकाले जाने वाले जुलूस भी शामिल होते हैं। जुलूस में ट्रैक्टर ट्राली पर रखकर डीजे बजाया जा रहा था। जिसकी उंचाई ज्यादा थी। जैसे ही कुंवरपुर के पास जुलूस पहुंचा, तभी ट्रैक्टर ट्राली पर रखे डीजे पर बिजली का तार छू गया। डीजे में करंट आने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद जुलूस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जुलूस में शामिल पुलिस बल ने तीनो को सीएचसी भेजा। जहां डाक्टर ने मुरादपुर के रहने वाले 40 साल के नजीर को मृत घोषित कर दिया है। एक झुलसे व्यक्ति को डाक्टर ने राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सीओ पुवायां पंकज पंत समेत प्रशासन के अधिकारी बंडा सीएचसी पर पहुंचे। उन्होंने हादसे की जानकारी ली। उसके बाद अधीक्षण अभियन्ता जेपी वर्मा ने पुवायां एक्सईएन को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधीक्षण अभियन्ता खुद भी मौके पर जा कर जांच पड़ताल करेंगे। वहीं अधीक्षण अभियन्ता जेपी वर्मा ने बताया कि सूचना मिली है कि हादसे में एक की मौत हुई है और दो लोग झुलसे हैं। एक्सईएन को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) ने समस्याओं पर दिया ज्ञापन

शाहजहांपुर। मो0आफाक । भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के कार्यकर्ता जिला अधिकारी के नाम नौ …