Breaking News

भाजपा विधायक के साथ सरेआम मारपीट

लखीमपुर । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में बीजेपी विधायक योगेश वर्मा के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है । विधायक के अनुसार अवधेश सिंह नामक शख्स ने उनके साथ मारपीट की है। अवधेश सिंह लखीमपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि दर्जनों पुलिसकर्मियों के सामने अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के ऑफिस के बाहर ये मामला हुआ है। योगेश वर्मा ने बताया कि ये शहर की ब्रांच है। इसके फाउंडर सभी व्यापारी है। हम इसके चुनाव में पर्चा लेने आए। राजीव अग्रवाल व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष हैं।

राजीव अग्रवाल पर्चा लेकर बाहर आए तो अवधेश सिंह ने उन्हें मारा और पर्चा छीनकर फाड़ दिया। मुझे ये जानकारी मिली तो मैं आया। इस दौरान मुझसे भी हाथापाई की. बार संघ के अध्यक्ष होने के बाद भी अवधेश सिंह ऐसी हरकत करते हैं।

उन्होंने सवाल किया, क्या किसी का ऐसी हरकत करना उचित है। निष्पक्ष चुनाव की आशा नहीं थी, लेकिन अब प्रशासन एक्टिव हुआ। अगर पहले से प्रशासन ढीला नहीं रहता तो ऐसा नहीं होता।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कार्यकर्ता से मिलने से रोकना बेहद निंदनीय-अजय राय

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मा0 श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ दिए गए गलत …