Breaking News

टाटा ने दुनिया को कहा टाटा

मुंबई । अपने ब्रांडस को एक भरोसा बनाने वाले दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे उनका बुधवार रात निधन हो गया. गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) मुंबई में रखा जाएगा। उनके निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनका पार्थिव शरीर एनसीपीए में सुबह दस बजे से शाम 3.30 बजे तक आम लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। झारखंड सरकार ने भी उनके निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था. 9 अक्टूबर 2024 को उन्होंने अंतिम सांस ली. भारत सरकार ने रतन टाटा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …