Breaking News

मुस्लिमों ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

शाहबाद। हरदोई । यति नरसिंहानंद के बयान को लेकर पूरे देश में मुस्लिम समाज नाराज़ है । पूरे देश में मुस्ल्मिों की मांग है कि ऐसे आदमी को जो समाज के भाई चारे को खत्म करने पर आमादा है उसको तुरंत गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए । यति नरसिंहानंद अपने भाषणों से समाज में नफरत के बीज बोता रहता है । इस बार उसने पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक बातें अपने भाषण में करी जिससे पूरे देश के मुसलमान गुस्से में हैं । इसी सिलसिले में जनपद हरदोई के तहसील शाहबाद में मुस्लिम संगठनों द्वारा एसडीएम शाहबाद दीक्षा जोशी के माध्यम से ज्ञापन देकर यह मांग की गई कि यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। ज्ञापन देने वालों अनवारे मुस्तफा मदरसे के संचालक सआदत हुसैन ,हाफिज अकमल, हाफिज यूनुस, अंसार खान, हाजी अफजाल खान, दाउद अहमद खान, मौलाना फरहान व बड़ी तादाद में आम लोग भी शामिल हुए ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।