Breaking News

राज्यपाल ने हरदोई जिला कारागार की महिला बैरक का किया निरीक्षण

लखनऊ :          उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज जनपद हरदोई स्थित जिला कारागार की महिला बैरक का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने नवस्थापित वाटर कूलर का फीता काटकर उद्घाटन किया। महिला बैरक में उन्होंने महिला बंदियों से भोजन की गुणवत्ता सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और कहा कि वाटर कूलर से ठंडा पानी पिएं तथा जल का अपव्यय न करें।
राज्यपाल जी प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया और महिला बैरक के अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने महिला बंदियों के बच्चों की शिक्षा हेतु संचालित स्मार्ट क्लास की व्यवस्था को देखा।

भ्रमण के दौरान राज्यपाल जी ने कारागार परिसर में उपस्थित महिला बंदियों और माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि उन्हें अपने जीवन में अनुशासन अपनाना चाहिए। उन्होंने जेल में की जा रही आधुनिक और जैविक खेती की सराहना की तथा छात्राओं से जेल भ्रमण के अनुभवों पर निबंध लिखकर राजभवन को प्रेषित करने के लिए प्रेरित किया।
राज्यपाल जी ने महिला बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने मन में किसी प्रकार का प्रतिशोध का भाव न रखें और भविष्य में एक अच्छा जीवन व्यतीत करें। उन्होंने कहा कि सभी को विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर राज्यपाल महोदया ने महिला बंदियों और उनके बच्चों को उपहार प्रदान किए। साथ ही, जेल अधीक्षक को उपयोगी पुस्तकों का एक सेट भेंट किया।
जिलाधिकारी श्री अनुनय झा ने राज्यपाल जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय खुलने के उपरांत 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की सभी बालिकाओं का एच0पी0वी0 टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला प्रशासन तथा जेल प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, स्कूली बच्चे तथा अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …