Breaking News

संसद में अब प्रियंका गांधी विपक्ष को देंगी और ताकत

नई दिल्ली । तारिक खान । राहुल गांधी के द्वारा खली की पार्लियामेन्ट सीट वायनाड से 622338 वोट लेकर जीत का परचम लहराने के बाद प्रियंका गांधी सदन पहुंच गई । सदन में सुबह क़रीब 11 बजे पहुंचीं प्रियंका गांधी ने हाथ में लाल रंग की संविधान की प्रति लेकर शपथ ली। हाल ही में हुए लोकसभा उपचुनाव में केरल की वायनाड सीट से उन्होंने जीत दर्ज की थी। प्रियंका गांधी ने पहली बार चुनाव लड़ा। यह सीट कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के छोड़ने के बाद खाली हुई थी। प्रियंका गांधी जब संसद भवन पहुंची तब उनके भाई राहुल गांधी न इन पलों को मोबाईल में कैद किया । प्रियंका गांधी के संविधान की प्रति लेकर शपथ लेने से यह पक्का हो गया है कि आने वाली संसदीय कार्यवाहियों में मौजूदा सरकार के लिए परेशानियॉं बढ़ायेंगी।
इस बीच राज्यसभा में अदानी के मुद्दे पर बहस कराए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की ओर से स्थगन प्रस्ताव दिया गया था और हंगामे के बीच सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। लोकसभा में भी हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबासाहेब के आदर्शों से सशक्त हो रहा भारत- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शिक्षा …