Breaking News

राजभवन में परम्परागत खेल गिल्ली-डंडा पुरुष वर्ग का आयोजन

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा और मार्गदर्शन में आयोजित परम्परागत खेल प्रतियोगिता-2025 के अंतर्गत आठवें दिन राजभवन में गिल्ली-डंडा पुरुष वर्ग का आयोजन किया गया।
गिल्ली-डंडा, जो भारतीय परम्परागत खेलों का एक अहम हिस्सा है, ने खिलाड़ियों और दर्शकों को बचपन की यादों से जोड़ते हुए रोमांचित किया। प्रतिभागियों ने इस खेल में अपनी कुशलता और उत्साह का प्रदर्शन किया, जिससे खेल के प्रति उनके समर्पण और परिश्रम की झलक मिली।
राज्यपाल जी की इस पहल का उद्देश्य परम्परागत खेलों को पुनर्जीवित कर नई पीढ़ी को इनसे जोड़ना है। इस प्रयास से न केवल खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित करने का संदेश दिया जा रहा है। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी/कर्मचारीगण, प्रतिभागी व अध्यासितगण उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …