Breaking News

केजरीवाल ने केन्द्र सरकार के सामने रखीं गई 7 मांगें

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पार्टी का मिडिल क्लास मेनिफ़ेस्टो जारी करते हुए केंद्र से सात मांगें रखी हैं।
उन्होंने मध्य वर्ग को सबसे बड़ी ताक़त बताते हुए उन्हें ‘टैक्स टेररिज़्म’ से पीड़ित बताया। केजरीवाल ने दूसरी पार्टियों पर नोटबैंक और वोटबैंक बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन पार्टियों ने मध्य वर्ग को छोड़ दिया है।
उन्होंने कहा, “दूसरी पार्टियों के लिए बड़े उद्योगपति नोटबैंक हैं और बाकी लोग वोटबैंक हैं. मध्य वर्ग ऐसा वर्ग है जो पिस कर रह गया है।
मध्य वर्ग को राहत देने के लिए केजरीवाल ने केंद्र सरकार के सामने सात मांगें रखी हैं, और अगले बजट में इन्हें शामिल किए जाने की अपील की है।
केजरीवाल की सात मांगें-
शिक्षा का बजट दो प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया जाए, पूरे देश में प्राइवेट स्कूलों की फ़ीस पर लगाम लगाई जाए.
उच्च शिक्षा के लिए सब्सिडी और स्कॉलरशिप दी जाए,
स्वास्थ्य का बजट भी 10 प्रतिशत तक बढ़ाया जाए.
इनकम टैक्स की छूट को 7 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाए.
आवश्यक वस्तुओं पर लगने वाली जीएसटी ख़त्म की जाए.
वरिष्ठ नागरिकों के लिए मज़बूत रिटायरमेंट प्लान और पेंशन योजनाएं बनाई जाएं और देश के
सभी अस्पतालों में उनका इलाज निःशुल्क किया जाए.
पहले बुज़ुर्गों को रेलवे के किराए में 50 प्रतिशत छूट मिलती थी, उसे बहाल किया जाए.

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …