Breaking News

‘‘आप‘‘ विधायकों के लिए बीजेपी का 15 करोड़ का ऑफर – संजय सिंह

नई दिल्ली । दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर आप के विधायक को फ़ोन कर 15 करोड़ रुपये का ऑफ़र देने का आरोप लगाया है।
संजय सिंह ने कहा, चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के सात विधायकों के पास भारतीय जनता पार्टी के तत्वों की तरफ़ से एक फ़ोन आया, जिसमें वह आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए 15 करोड़ रुपये देने की बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ऑपरेशन लोटस चला कर दिल्ली में चुनाव का परिणाम आने से पहले भारतीय जनता पार्टी ये खेल करना शुरू कर चुकी है। संजय सिंह ने आगे कहा, हमने अपने विधायकों को साफ़ तौर पर कहा है कि जो भी ऐसी कॉल आए उन्हें रिकॉर्ड कीजिए, जो भी ऐसे लोग आपसे मिलने के लिए आएं, छुपा हुआ कैमरा लगाकर उनका वीडियो रिकॉर्ड करिए।
भारतीय जनता पार्टी पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, बीजेपी सोचती है कि वह हर राज्य में चुनाव जीते या न जीते लेकिन इस तरह का हथकंडा अपना कर अपनी सरकार बना लेगी। दिल्ली में ये सब नहीं होने वाला है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …