Breaking News

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर याद किये गये सरहदी गांधी

लखनऊ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान‘सरहदी गाँधी’ की जयन्ती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष-पूर्व मंत्री श्री अजय राय की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने स्व0 खान अब्दुल गफ्फार खान‘सरहदी गाँधी’ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चूंकि स्व0 खान अब्दुल गफ्फार खान का जन्म भारत के सरहद ब्लूचिस्तान में हुआ था इसलिए वह सरहदी गांधी के नाम से भारतीय राजनीति में जाने जाते हैं। देश की आजादी के आन्दोलन के लिए दिये गये उनके अप्रतिम योगदान को कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकता।
इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ला, पूर्व विधायक श्री अमरेश चन्द पाण्डेय, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन श्री मनीष हिन्दवी, श्री संजय दीक्षित, श्री संजय सिंह, श्री विजय बहादुर, श्री दयानन्द तिवारी, श्री शफक खान, श्री के0डी0 शुक्ला, श्री आलोक सिंह रैकवार, मो0 हनीफ उर्फ कज्जन, श्री अब्दुल्ला शेर खान आदि कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एन.डी. द्विवेदी ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ । अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन न्यू …