Breaking News

वायु सेना का मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त

भोपाल । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में गुरुवार को एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ये क्रैश दोपहर के वक़्त हुआ है। घटना शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र के सुनारी चौकी क्षेत्र के पास की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ये विमान दो सीट वाला मिराज 2000 था।
बताया जा रहा है कि हादसे में दोनों पायलटों को चोटें आई हैं और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस पर भारतीय वायु सेना ने बयान में कहा है, कनीकी खामियों के कारण मिराज 2000 शिवपुरी ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। दोनों पायलट सुरक्षित हैं। इस घटना की जांच के लिए कोर्ट आफ़ इंक्वायरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …