Breaking News

शाहजहांपुर मे महिला लेखपाल ने अधिवक्ता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

शाहजहांपुर । मो आफाक । जनपद शाहजहांपुर में महिला लेखपाल के साथ तहसील परिसर में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जहां महिला लेखपाल का आरोप है कि खसरा निकलवाने आए अधिवक्ता अनुराग ने उनके साथ छेड़छाड़ की फिलहाल थाना कोतवाली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है । दरअसल घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के तहसील परिसर की है जहां महिला लेखपाल ने बताया कि अनुराग नाम का व्यकित तहसीलदार के चेंबर में खसरा निकलवाने आए थे जो की खसरा मैनें बना कर दे दिया । इसके बाद अधिवक्ता अनुराग ने उनके कंधे पर हाथ पर फेरने लगे जिसका पीड़ित लेखपाल ने विरोध किया तो अधिवक्ता अनुराग उनको जाति सूचक भाषा बोलते हुए लेखपाल के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। फिलहाल मामले की पुलिस में शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है वहीं पीड़िता का आरोप है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय उसको समझौता करने का दबाव बना रही है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भांजी से दुष्कर्म में सहयोग करने वाली मेघा चौधरी गिरफ्तार

शाहजहाँपुर। मो0आफाक। यूपी के शाहजहाँपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला थाना सदर बाजार …