Breaking News

फिलस्तीन से एकजुटता दिखाते हुए मालदीव ने इजराईल पर पाबंदी लगाई

एजेंसी । मुइज़्ज़ू सरकार जबसे सत्ता में आई है तबसे लगातार मुस्लिमों के प्रति अपनी इच्छाशक्ति दिखाती रही है । अब मुइज्जू सरकार ने फिल्स्तीन के प्रति अपनी दृढ इच्छा शक्ति दिखाते हुए इजराईल के लोगों पर मालदीप घूमने पर पांबदी लगा दी है । मालदीव ने इसराइली पासपोर्ट पर देश में एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये प्रतिबंध मालदीव इमिग्रेशन एक्ट में तीसरे संशोधन के तहत लगाया गया है।
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने मंगलवार 15 अप्रैल, 2025 को मालदीव इमिग्रेशन एक्ट में तीसरे संशोधन को मंज़ूरी दी है। इस संशोधन के ज़रिए इमिग्रेशन एक्ट में एक नया प्रावधान लाया गया है. इसके तहत मालदीव गणराज्य में इसराइली पासपोर्ट रखने वाले व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
ये जानकारी मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज में दी गई है। इसमें कहा गया है कि ये प्रतिबंध फ़लस्तीनी लोगों पर इसराइल के अत्याचार और नरसंहार के जवाब में मालदीव सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबासाहेब के आदर्शों से सशक्त हो रहा भारत- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शिक्षा …