Breaking News

गंगा एक्सप्रेस वे पर वायुसेना ने दिखाया दम

शाहजहांपुर। मो0आफाक। निर्माणधीन गंगा एक्सप्रेस वे पर भारतीय वायुसेना ने अपना दमखम दिखाया। शुक्रवार को जनपद की तहसील जलालाबाद से निकले गंगा एक्सप्रेस वे पर बनी हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना ने करतब दिखाए। गंगा एक्सप्रेस वे पर करीब 3 किलोमीटर बनी हवाई पट्टी पर दोपहर करीब 12-30 बजे एएन 32 लड़ाकू विमानों ने लैंडिंग की जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों ने भारत माता की जय बोलकर स्वागत किया। वहीं वायुसेना के एडवांस फाइटर राफेल की भी लैंडिंग और टेकआफ कराया गया। आपको बता दे कि यहां पर रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक वायुसेना अपना अभ्यास करेगी। जिसमें लड़ाकू विमान हवाई पट्टी पर लैंडिंग व टेकआफ करेंगे। इस हवाई पट्टी पर आपातकालीन कभी भी लड़ाकू विमान की लैंडिंग कराई जा सकती है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व विधायक एवं अधिकारी साक्षी बने।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस को किया गया हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा …