Breaking News

“कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश ने नामांकन दाखिल किया”

कन्नौज । समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस सीट से पहले समाजवादी पार्टी की ओर से तेज प्रताप यादव के नाम की घोषणा की थी लेकिन अब अखिलेश यादव यहां से चुनावी मैदान में हैं।
नामांकन दाखिल करने के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि ‘कन्नौज के जिम्मेदार कार्यकर्ता और लोगों की भावना ये थी कि समाजवादी पार्टी की तरफ से मुझे चुनाव लड़ाया जाए.। मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं जो उन्होंने कहा कि मुझे कन्नौज से एक बार फिर चुनाव लड़ना चाहिए।
“मुझे उम्मीद है जनता का आशीर्वाद मुझे मिलेगा. मैं जब राजनीति में पहली बार आया था तब नेताजी ने मुझे यहां पहली बार चुनाव लड़ाने का फैसला लिया था। आज फिर मैं कन्नौज की जनता के बीच में जा रहा हूं. उस समय भी जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया था और उम्मीद है कि एक बार फिर मुझे आशीर्वाद देगी.”।
“मैं कन्नौज के विकास के लिए काम करूंगा. इसकी पहचान और बड़ी बन जाए उसके लिए काम करूंगा. यहां पर दुनिया की बेहतरीन सड़क समाजवादियों ने दी ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …