“यूपी सरकार के द्वारा धर्म परिवर्तन क़ानून में किया गया बदलाव”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में यूपी विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक 2024 पास करा दिया। इस विधेयक के ज़रिए जबरन धर्म परिवर्तन कराने को लेकर सरकार ने आजीवन कारावास का प्रावधान रखा है. इससे पहले इसमें 1 से 10 साल की सज़ा का प्रावधान था।

इसमें पहले से परिभाषित अपराधों में सज़ा जहां दोगुनी तक बढ़ा दी गई है, वहीं नए अपराध भी शामिल किए गए हैं जिसमें ताउम्र जेल का प्रावधान है। धर्म परिवर्तन को लेकर फ़ंडिंग को इस क़ानून के तहत अपराध के दायरे में लाया गया है। इसमें किसी भी देशी-विदेशी संस्था से फ़ंडिंग लेना अपराध के दायरे में आया है जिसमें भी आजीवन कारावास की सज़ा का प्रावधान है। अगर कोई व्यक्ति किसी को धर्म परिवर्तन करने के लिए धमकी देता है या जान माल की संपत्ति की हानि करता है तो उसको भी अपराध के दायरे में लाया गया है।

साथ ही जबरन शादी या धोखा देकर शादी करने को भी इस विधेयक में जोड़ा गया है। कोर्ट पीड़ित के इलाज के खर्च और पुनर्वास के लिए जुर्माने के रूप में रक़म तय कर सकेगी। सरकार का कहना है कि अपराध की संवेदनशीलता, महिलाओं की गरिमा व सामाजिक स्थिति, महिला, एससी-एसटी आदि का अवैध धर्मांतरण रोकने के लिए यह महसूस किया गया कि सज़ा और जुर्माना और कड़ा करने की ज़रूरत है। इसलिए, यह विधेयक लाया जा रहा है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खेल न केवल स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि आपसी परिचय, सहयोग और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देते हैं -राज्यपाल

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में जन भवन …