अधिवक्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित करेगी कांग्रेस

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विधि, आर0टी0आई0 तथा मानवाधिकार विभाग के चेयरमैन एड0 अभिषेक मनु सिंघवी की उपस्थिति में 11 अप्रैल 2026 को राजधानी के कैसरबाग स्थित गांधी भवन (प्रेक्षागृह) में उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन एड0 अली आसिफ ज़मा रिज़वी की अध्यक्षता में विधि विभाग के अधिवक्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधि विभाग के चेयरमैन एड0 अली आसिफ ज़मा रिज़वी द्वारा विभाग के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई । बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभाग के चेयरमैन द्वारा पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए उनके कार्यक्षेत्र से अवगत कराया गया। बैठक का संचालन विधि विभाग के प्रदेश समन्वयक एड0 सरवन कुमार अवस्थी ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एड0 अमानुर रहमान ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा मानवाधिकार विभाग का विधि विभाग में विलय किये जाने सम्बन्धी निर्णय से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी, जिससे समाज में शोषित, पीड़ित, वर्ग तथा महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचार और अन्याय के विरूद्ध कांग्रेस पार्टी उनकी आवाज तथा उनके हक और अधिकारों की लड़ाई और अधिक मजबूती से लड़ कर उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से विधि विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभारी (संगठन) एड0 मो0 अनस खान, उपाध्यक्ष (प्रभारी) मीडिया एड0 अमानुर रहमान, प्रदेश उपाध्यक्ष एड0 शैलेष त्रिपाठी, एड0 राजेश विद्यार्थी, प्रदेश कोऑर्डिनेटर एड0 किरन बाजपेयी, एड0 अनिल तिवारी, एड0 जितेन्द्र कुमार शर्मा, एड0 राम प्रसाद गुप्ता, एड0 विजय कुमार, एड0 डोली चन्द्रा, एड0 विकास चौधरी, नसर जिया शामिल रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर प्लेन और ट्रक की टक्कर

न्यूयॉर्क । न्यूयॉर्क के ला गॉर्डिया एयरपोर्ट पर एक विमान की एक ट्रक से टकराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *