Breaking News

स्व0 राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, । आधुनिक भारत के निर्माता, कंप्यूटर क्रांति के जनक, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के मौके पर लखनऊ कालिदास चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की प्रतिमा पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने प्रातः 8ः00 बजे माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि युवा शक्ति में भरोसा करने वाले राजीव जी ने मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष कर लोकतंत्र सशक्त बनाने का काम किया। उन्होंने इस सच्चाई को हमेशा दोहराया कि युवाओं को समानता, न्याय, बंधुत्व और स्वतंत्रता के सिद्धांत पर एक सामाजिक व्यवस्था बनाने के लिए सशक्त, शिक्षित और कौशल से युक्त होना चाहिए। वह भाईचारे, सहिष्णुता और सह-अस्तित्व की भावना को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक तालमेल की जरूरत को लेकर भी गंभीर थे। यह गंभीरता उनकी सरकार की शिक्षा नीति में दिखाई देती थी।


श्री राय ने कहा कि जमीनी स्तर पर लोगों को सशक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लेकर राजीव गांधी ने 1991 के लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने का वादा किया। जिसे बाद में कांग्रेस की सरकार बनने पर 1992 में संविधान के 73वें संशोधन से पारित किया गया। जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पंचायतों, त्रि-स्तरीय पंचायतों और नगर पालिकाओं को पर्याप्त शक्तियां, वित्तीय संसाधन और महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने का फैसला लिया गया।
श्री राय ने कहा कि राजीव जी की दूरदर्शिता और नेतृत्व के अतुलनीय योगदान को कभी नहीं भुला सकता। उन्होंने सुशासित, शक्तिशाली और जीवंत राष्ट्र के रूप में भारत को आगे बढ़ाया। राजीव जी दूरगामी सोच रखने वाले ऐसे राजनेता थे, जिनके विचार और अवधारणाएं आज भी वैश्विक महत्व रखती हैं।
श्री राय ने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही हम अपने सपनों के भारत का निर्माण कर सकते हैं। एक खुशहाल, स्वस्थ और समावेशी समृद्ध भारत की दिशा में बढ़ा हमारा हर कदम राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। देश में जब तक लोकतंत्र जिंदा रहेगा तब तक भारत मां के इस लाडले सपूत स्व0 राजीव गांधी जी को याद किया जाएगा।
तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पूर्वान्ह 11ः00 बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के मौके पर राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष मा0 श्री प्रमोद तिवारी जी- सांसद जी की गरिमामयी उपस्थिति में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह जी ने किया।
संगोष्ठी के आरंभ से पूर्व मा0 श्री प्रमोद तिवारी जी सांसद एवं उ0प्र0 कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ विधायक जी सहित कांग्रेसजनों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संगोष्ठी को समबोधित करते हुए राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष मा0 श्री प्रमोद तिवारी जी ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि मैंने राजीव जी के बहुत करीब रहकर काम किया। किसी को भी मंत्रमुग्ध कर देने वाले व्यक्तित्व, साहस, आत्मविश्वास, अंदाज, बुद्धि, धैर्य, गरिमा, शालीनता से संपन्न और सबको साथ लेकर चलने वाले राजीव जी सहगति और समाधान, भागीदारी और सूझबूझ के जरिये सार्वजनिक जीवन में राजनीति, अर्थव्यवस्था और नैतिकता के क्षेत्र में बदलाव के प्रतीक बने। शांति में उनका अटूट विश्वास था और उन्होंने पंजाब, असम, मिजोरम, नगालैंड और कश्मीर में शांति एवं लोकतंत्र बहाली के लिए आंदोलन और विद्रोह खत्म कराने के लिए कड़ी मेहनत की। एक भारत-श्रेष्ठ भारत उनकी ही परिकल्पना थी।
श्री प्रमोद तिवारी जी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी ने 84 से 89 तक अपने छोटे से कार्यकाल में पांच सफल कदम उठाये थे जिनमें टेलिकाम रिवोल्यूशन, कम्प्यूटर क्रांति, मतदान की उम्र 18 वर्ष , पंचायती राज की नींव और शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में नवोदय विद्यालयों की स्थापना की जिसकी वजह से ये देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ा।
संगोष्ठी में उ0प्र0 कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ विधायक, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, श्री श्याम किशोर शुक्ला, डॉ0 सतीश राय, श्री सुभाष श्रीवास्तव जी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
आयोजित संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 शहजाद आलम, डॉ0 सुशील तिवारी सोनू पंडित, जियाराम वर्मा, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, पंकज तिवारी, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता एड0 प्रदीप सिंह, डॉ0 लालती देवी, अनुसुइया शर्मा, संजय दीक्षित, विकास श्रीवास्तव, सुशीला शर्मा, विभा त्रिपाठी, चन्द्रशेखर मिश्रा, सिद्धिश्री, मुनीष चौधरी, मनोज तिवारी, विनोद मिश्रा, राकेश पाण्डेय, संजय सिंह, संजय बाजपेई, राजेश जायसवाल, डॉ0 आलोक कुमार त्रिपाठी, आशुतोष मिश्रा, दिनेश सिंह यादव, जितेन्द्र कुमार वर्मा, डॉ0 पी0के0 त्यागी, विजय सक्सेना, सुशीला सोनकर, आर0 एस0 तिवारी, राजेन्द्र पाण्डेय, एड0 कृपा शंकर मिश्रा, रामबरन गौतम, आलेख पाण्डेय, अजय शर्मा, मेहंदी हसन, अनिल शुक्ला, योगेश्वर सिंह, निहारिक सिंह, नरेन्द्र त्रिपाठी, शिफा खान, हसन अब्बास, अयूब सिद्दीकी, वशीउल्लाह खान, अखिलेश शर्मा, ओम प्रकाश मिश्रा आदि ने भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

हुजूर पाक और सहाबाक्राम ने पूरी दुनिया को शान्ति का पैग़ाम दिया: मौलाना खालिद रशीद

लखनऊ। नबी पाक सल्ल0 की जिन्दगी तमाम इंसानों के लिए मार्ग दर्शक है, वह सारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published.