Breaking News

नायरा पेट्रोल पंप पर पानी पीना पड़ा महंगा, युवकों की बेरहमी से की गई पिटाई

शाहजहांपुर। मो0 आफाक। अजीजगंज के नायरा पेट्रोल पंप पर एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। प्यास बुझाने के लिए पानी मांगना तीन युवकों को इस कदर महंगा पड़ गया कि उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। मामला कोतवाली क्षेत्र का है, जहां दल सिंह नामक युवक अपने दो दोस्तों के साथ पानी पीने पंप पर पहुंचा था। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10-50 बजे दल सिंह अपने दोस्तों धीरज और सचिन के साथ नायरा पेट्रोल पंप पर पानी पीने पहुँचे थे। लेकिन वहाँ मौजूद पेट्रोल पंप मैनेजर रीटू सिंह ने न केवल उन्हें अपशब्द कहे, बल्कि अभद्र भाषा में यह तक कह डाला, पानी पीने के लिए तुम्हारे बाप ने वाटर कूलर लगवाया है क्या?
जब युवकों ने इस अपमान का विरोध किया, तो मामला हाथापाई तक पहुँच गया। आरोप है कि मैनेजर ने अपने सहयोगियों – रिषभ, मोनू, अमित और सचिन – को बुलाया और मिलकर तीनों युवकों की जमकर पिटाई की। लोहे की रॉड से हमला किया गया, साथ ही हाथ-पैरों से भी बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान युवकों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पिटाई में दल सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी नाक और सिर में गहरी चोट बताई जा रही है। किसी तरह तीनों युवक जान बचाकर मौके से भाग निकले। जाते-जाते उन्हें यह चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा पंप पर दिखाई दिए तो अंजाम और भी बुरा होगा। उल्लेखनीय है कि इसी पेट्रोल पंप पर कुछ दिन पूर्व कम पेट्रोल देने की शिकायतें भी सामने आई थीं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इससे सवाल उठता है कि क्या प्रशासन ऐसे पंप संचालकों को खुली छूट दे रहा है, जो ना सिर्फ ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, बल्कि अब प्यास बुझाने को भी अपराध मान बैठे हैं? फिलहाल पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मैनेजर रीटू सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इंसानियत की मिसाल बने डॉ. इमरान खान, जरूरतमंद बच्ची की दो माह की दवाइयों का उठाया जिम्मा

शाहजहांपुर। मुबारक अली। इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए डॉक्टर मोहम्मद इमरान खान …