शाहजहांपुर। मुबारक अली । OCF स्टेट, शाहजहांपुर में श्री श्रीरामलीला एवम् प्रदर्शनी समिति-2026 द्वारा 59वें रामलीला मंचन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
समिति के अनुसार इस साल का कार्यक्रम 09 अक्टूबर 2026 से 24 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। प्रतिदिन श्री रामलीला मंचन शाम 07:00 से 10:00 बजे तक होगा।
मुख्य कार्यक्रम –
– 21 अक्टूबर – रावण दहन, शाम 07:00 बजे
– 22 अक्टूबर – रामराज्याभिषेक, शाम 06:30 बजे
– 22 अक्टूबर – समापन समारोह, रात्रि 08:00 बजे
– 30 अक्टूबर – कवि सम्मेलन एवं मुशायरा, रात्रि 09:00 बजे
किसके हाथ में है कमान –
इस भव्य आयोजन के लिए मुख्य समिति घोषित की गई है –
मुख्य संरक्षक – श्रीकांत एस. डोईफोडे (मुख्य महाप्रबंधक), संरक्षक – एम. सिवसंकर, अध्यक्ष – एस.एस. मीणा, महासचिव – ऋषि बाबू, सचिव – बलवीर सिंह, कोषाध्यक्ष – राजेश कंचन सहित 14 सदस्यीय टीम।
सलाह के लिए परामर्श समिति में राम बाबू टाना, विमलेश तिवारी, मो. नसीम, शारिक अली समेत 16 लोगों को रखा गया है।
13 उप-समितियों का गठन –
काम को बांटने के लिए 13 टीमें बनाई गई हैं। संरक्षा की जिम्मेदारी प्रकाश प्रभाकर (DGM), सांस्कृतिक की हितेश अग्रवाल (DGM), मंचन की कु. अनु सक्सेना (AGM), सुरक्षा की टि. कर्नल दिनेश सिंह, चिकित्सा की डॉ. एम. गुजराल (CMO), सूचना प्रसारण की हिम्मत लाल कुमावत (DGM), पुतला एवं आतिशबाजी दिव्यानंद पाण्डेय (DGM), विद्युत एवं स्वागत दीपक (DGM), निमंत्रण आनंद शंकर (IRM) को दी गई है।
समिति ने OCF के सभी कर्मचारियों और नगरवासियों से रामलीला को सफल बनाने की अपील की है।
Current Media 