Breaking News
सांकेतिक तस्वीर

फ़ारूक़ अब्दुल्लाह पर जानलेवा हमला

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ़्रेंस के अध्यक्ष फारूक़ अब्दुल्लाह पर बुधवार शाम को एक शादी समारोह में जानलेवा हमला हुआ। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी थे। दोनों इस हमले में बाल-बाल बच गए।
सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे फ़ारूक़ अब्दुल्लाह के बेटे और मौजूदा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने भी शेयर किया है। इस वीडियो में एक शख़्स फ़ारूक़ अब्दुल्लाह के बिल्कुल नज़दीक जाते हुए दिख रहा है. उसके हाथ में पिस्तौल भी दिख रही है।
इसके फ़ौरन बाद फ़ारूक़ अब्दुल्लाह के सुरक्षाकर्मी और वहां मौजूद लोग हमलावर को काबू करते दिख रहे हैं। फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने बाद में पत्रकारों का बताया कि गोलियां चलने की आवाज़ को उन्होंने पटाखों की आवाज़ समझा था। लेकिन सिक्योरिटी वालों ने बताया था कि एक शख़्स ने उन पर दो गोलियां चलाई थीं।
फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने बाद में इस घटना के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया, गोलियों की आवाज़ मेरे कान के पास आई मुझे लगा कि पटाखे की आवाज़ है। जिसे लोग शादियों में चलाते हैं। मुझे गर्दन और कान के पास गर्मी महसूस हुई। सिक्योरिटी वालों ने मुझे गाड़ी में बिठाया. उन्होंने बताया कि एक शख़्स ने मुझ पर दो गोलियां चलाई थीं। सिक्योरिटी वालों ने उसका हाथ खींच लिया, जिससे उसका हाथ ऊपर उठ गया।
फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने कहा कि वो हमला करने वाले शख़्स को नहीं जानते. उन्होंने कहा कि जिस शख़्स ने गोली चलाई, उसके बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं है.

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

इफ्तार के बाद हुई देश-दुनिया में अमन की दुआ

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो नई दिल्ली । पवित्र रमज़ान महीने में इबादत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *