ईरान का इसराइल और अमेरिका पर अब तक सबसे बड़ा हमला

तेहरान । ईरान ने एक बार फिर मध्य पूर्व में इसराइल और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर हमले शुरू किए हैं। एकक समाचार एजेंसी के मुताबिक़, ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा है कि यह हमला संघर्ष की शुरुआत के बाद से अब तक का सबसे भीषण और सबसे बड़ा हमला है। अपुष्ट ख़बरों के अनुसार ईरान के हमलों से इसराइल में भारी नुकसान की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं । एक दिन पहले ही ईरान ने यह दावा किया था कि वह एक टन बारुद वाली मिसाईलें इस्तेमाल करेगा ।
इसराइल ने कहा कि उसने ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों की पहचान की है। इस बीच सऊदी अरब ने कहा कि उसने एक तेल ठिकाने की ओर बढ़ रहे दो ड्रोन्स को मार गिराया है। बहरीन में भी सायरन बजे हैं, जहां अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े का मुख्यालय स्थित है। इससे पहले की ख़बरों के अनुसार ईरान पांचवे बेड़े को काफी नुकसान पहुंचा चुका है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कांग्रेस निकालेगी 1 मई से ‘‘किसान नौजवान बचाओ यात्रा‘‘

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा के शासनकाल …