Breaking News

इफ्तार के बाद हुई देश-दुनिया में अमन की दुआ

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो
नई दिल्ली । पवित्र रमज़ान महीने में इबादत के साथ-साथ सेवा और भाईचारे का संदेश भी मजबूत होता है। इसी भावना के साथ ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से इमाम हाउस कस्तूरबा गांधी मार्ग नई दिल्ली में पूरे रमज़ान के तीसों रोज़ों में आम लोगों और यात्रियों के लिए रोज़ाना इफ्तार का विशेष इंतज़ाम किया जा रहा है। इस पहल को समाज में सेवा, सौहार्द और आपसी भाईचारे की एक महत्वपूर्ण मिसाल माना जा रहा है।

ज्ञात हो कि हर रोज़ बड़ी संख्या में रोज़ेदार इस इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। खासकर वे लोग जो काम या सफ़र के कारण अपने घरों से दूर होते हैं, उनके लिए यह व्यवस्था काफी मददगार साबित हो रही है। इफ्तार के दौरान रोज़ेदारों को खजूर, फल, शरबत और अन्य पारंपरिक व्यंजन परोसे जाते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल रोज़ा खुलवाना ही नहीं बल्कि समाज में इंसानियत, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देना भी है।
इसी क्रम में आयोजित इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर डॉक्टर इमाम उमेर अहमद इलियासी मुख्य इमाम ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन ने सामूहिक दुआ कराई। जिस में में देश और दुनिया में अमन-शांति, आपसी भाईचारे और पूरी मानवता की भलाई के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
अपने संक्षिप्त संदेश में डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कहा कि रमज़ान का महीना हमें सब्र, करुणा और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब समाज को एकता और सौहार्द की सबसे अधिक आवश्यकता है, तब ऐसे कार्यक्रम लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इफ्तार में मौजूद लोगों ने इस आयोजन को सामाजिक एकता और प्रेम का सुंदर उदाहरण बताया। उनका कहना था कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक माहौल बनाते हैं और विभिन्न समुदायों के बीच आपसी सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उल्लेखनीय है कि इमाम हाउस में यह इफ्तार कार्यक्रम पूरे रमज़ान महीने में लगातार जारी रहेगा, जिसमें हर रोज़ बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर रोज़ा इफ्तार करते हैं और भाईचारे के इस संदेश को आगे बढ़ाते हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …