Breaking News

पशुसेवा के कार्यों को पशु विज्ञान के माध्यम से भलीभांति संपादित करें -धर्मपाल सिंह

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पशुधन दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के मंत्री श्री धर्मपाल सिंह आज यहां पशुपालन निदेशालय में पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ’पशुसेवा अस्माकं धर्मः’ अर्थात पशु की सेवा हमारा धर्म है और पशुधन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को यह सौभाग्य प्राप्त है कि वह पशुसेवा के कार्यों को पशु विज्ञान के माध्यम से भलीभांति संपादित कर सके।

शपथ ग्रहण समारोह में पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र सिंह यादव ने अध्यक्ष, अरूण कुमार प्रजापति ने उपाध्यक्ष, फूलचन्द्र सुमन ने महामंत्री, हरीश सिंह ने संयुक्त मंत्री, अखिलेश पाण्डेय ने कोषाध्यक्ष तथा शालिनी गुप्ता ने ऑडिटर के पद पर शपथ ली।
इस अवसर पर पशुधन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विगत वर्षों से पशुधन क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये गये हैं और पशुधन विभाग सरकार की प्राथमिकता में है। पशुधन विभाग केवल पशुधन संरक्षण के लिए ही नहीं बल्कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति देने में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। श्री सिंह ने शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों से कहा कि शपथ लेना तभी सार्थक होगा, जिस उद्देश्य के तहत शपथ ली है, उसे पूर्ण करने का प्रयास किया जाए। श्री सिंह ने कहा कि पशुधन प्रसार अधिकारी संघ द्वारा की जा रही मांगों के संबंध में सहानुभूति पूर्वक विचार किया जायेगा और किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जायेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ उ0प्र0 श्री इं0 हरिकिशोर तिवारी, प्रदेश महामंत्री राज्य कर्मचारी संघ श्री शिवबरन सिंह यादव तथा डा0 नरेश कुमार अपर महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निदेशक प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग डा0 पी0एन0 सिंह, अपर निदेशक डा0 अरविन्द कुमार सिंह, अपर निदेशक डा0 जयकेश पाण्डेय सहित प्रदेश के सभी पशुधन प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …