Breaking News

इंग्लैंड का 352 रन का लक्ष्य भी आस्ट्रेलिया को जीतने से नहीं रोक पाया

लाहौर । लाहौर में खेले गए आईसीसी चौंपियंस ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया है। यह आज तक के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज़ है । इंगलिस की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने चौंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज की।
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 352 रन की चुनौती रखी थी। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में इस लक्ष्य को 15 गेंद शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। इंग्लैंड की शुरुआत कोई अच्छी नहीं रही 6 ओवर के अंदर ही उसके दो विकेट गिर गए थे।
लेकिन बेन डकेट ने 165 और जो रूट ने 68 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड के 351 रन के स्कोर तक पहुंचने में अहम भूमिका अदा की। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारश्विस ने तीन विकेट लिए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भी 27 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। हालांकि शॉर्ट ने 63 और लाबुशेन ने 47 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को मुकाबले में वापस ला दिया।
इसके बाद इंगलिस ने कैरी के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। कैरी ने 69 रन बनाए. इंगलिस 86 गेंद में 120 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाई। मैक्सवेल ने भी 15 गेंद में पर नाबाद 32 रन बनाए।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

महिला खिलाड़ि़यों ने दिखाया दम अफ्रीका को हराकर बनी चौंपियन

मुंबई । मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए महिला वर्ल्ड कप के फ़ाइनल …