Breaking News

घर में घुसकर तीसरी मंजिल पर बैठी महिला का चाकू से गला रेंता

शाहजहांपुर। मो0आफाक। जनपद शाहजहॉपुर के रौजा थाना क्षेत्र के लोक बिहार कालोनी में अज्ञात लोगों ने महिला पर चाकू से हमला कर उसका गला रेंत दिया। जिससे महिला घायल हो गई। जिसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बरेली हायर सेंटर भेज दिया गया। थाना रौजा क्षेत्र के लोक बिहार कालोनी निवासी रिटायर्ड कानून गो दिलीप श्रीवास्तव की शाीशुदा पुत्री रुचि तीसरी मंजिल पर मौजूद थीं। इतने में तीन लोग घर में घुस आए जिन्होंने चाकू से हमला कर दिया। जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। महिला के पिता दिलीप अपनी पत्नी व बेटे सोभित के साथ लखनऊ दवाई लेने गए थे। सूचना पर इंस्पेक्टर रौजा राजीव कुमार मौके पर पहुंचे जिन्होंने महिला को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। हालत गम्भीर होने पर डाक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी प्रियांक जैन ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। वही पुलिस ने बताया कि लूटपाट की कोई घटना नहीं हुई है। सीसीटीवी कैमरों से हमलावर पहचान लिए गए हैं। घटना प्रथम दृष्टया घायल महिला के रिश्तेदारों से विवाद का कारण हो सकता है। महिला पिछले कई महीनों से अपने मायके में पिता के घर पर रह रही थी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बड़े नालों की सफाई व्यवस्था का लिया जाएज़ा

शाहजहांपुर। मुबारक अली । नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने महानगर क्षेत्र के सुभाषनगर, निसरजई और …