Breaking News

चौक कोतवाली गेट पर व्यापारी को थप्पड़ मारने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अमित शर्मा गिरफ्तार

शाहजहांपुर। मो0 आफाक । चौक कोतवाली पुलिस ने थाना गेट पर गल्ला व्यापारी को थप्पड़ मारने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर अमित शर्मा को मालखाना मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी अमित के खिलाफ दर्जनों संगीन धाराओं के अभियोग पंजीकृत हैं एवं थाना सदर बाजार मे हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। शांति भंग में चालान करने के बाद उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
चौक कोतवाली इलाके के चित्रा टाकीज के पास के निवासी पार्षद प्रदीप सक्सेना के घर पर हिस्ट्रीशीटर अमित शर्मा के भाई दीपक शर्मा ने हमला कर दिया था। मामले में प्रदीप सक्सेना की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। चौक कोतवाली पुलिस दीपक को गिरफ्तार कर जब थाने लाई तो हिस्ट्रीशीटर अमित शर्मा वहां पहुंच गया और पार्षद प्रदीप के साथ आए गल्ला व्यापारी से नोंक झोंक करने लगा। विवाद बढ़ने पर अमित शर्मा ने प्रिंस के थप्पड़ मार दिया था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बाद चौक कोतवाली पुलिस ने गल्ला व्यापारी की तहरीर पर अमित शर्मा के खिलाफ मु0अ0स0 72/25 धारा 352/115(2)/351(3)/131 बी.एन.एस में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर कोतवाली चौक राजीव तोमर ने बताया कि आरोपी अमित शर्मा को मालखाना मोड से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दर्जनों संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसका 170/126/135 बी.एन.एस में चालान कर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भांजी से दुष्कर्म में सहयोग करने वाली मेघा चौधरी गिरफ्तार

शाहजहाँपुर। मो0आफाक। यूपी के शाहजहाँपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला थाना सदर बाजार …