Breaking News

राज्यपाल ने पवित्र रमजान माह की दी शुभकामनाएं

लखनऊः           प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने पवित्र रमजान माह के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने बधाई संदेश में राज्यपाल जी ने कहा कि रमजान उपवास, दान, इबादत और परोपकार का पावन महीना है। यह माह जरूरतमंदों की सहायता, आपसी सद्भाव और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता है। रमजान त्याग, करुणा और भाईचारे की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश देता है।
राज्यपाल जी ने कामना की कि यह पवित्र माह सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और सुख-सम्पन्नता लाए तथा सामाजिक सौहार्द और एकता को और सुदृढ़ करे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान, कई वाहनों पर कार्रवाई

ललितपुर। सूरज सिंह । जनपद ललितपुर में अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन …