Breaking News

राज्यपाल ने डॉ. अनिता भटनागर जैन की दो पुस्तकों ‘कुंभ’ एवं ‘गज्जू चलने लगा’ का किया विमोचन

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन में पूर्व आई0ए0एस0 अधिकारी एवं बाल साहित्यकार डॉ. अनिता भटनागर जैन द्वारा रचित दो ब्रेल बाल कहानी पुस्तकों ‘कुंभ’ और ‘गज्जू चलने लगा’ का विमोचन किया।


इस अवसर पर राज्यपाल जी को डॉ. जैन ने अवगत कराया कि उनकी बच्चों के लिए लिखी गई पुस्तकें अब कुल 18 भाषाओं में उपलब्ध हैं। उनकी पुस्तक ‘कुंभ’ राष्ट्रीय स्तर पर बेस्टसेलर है तथा इसका फ्रेंच संस्करण अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले पेरिस में प्रेषित किया गया था। पुस्तक ‘गज्जू चलने लगा’ पशु-पक्षियों के अधिकारों पर केंद्रित उनकी विशेष श्रृंखला का भाग है। डॉ. जैन ने यह भी जानकारी दी कि उनकी कुल सात पुस्तकें ब्रेल लिपि में उपलब्ध हैं, और वह दृष्टिबाधित बच्चों के लिए भी कहानी नरेशन भी करती हैं।
कार्यक्रम में पूर्व प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स श्री आशु जैन, अनुश्री जैन एवं प्रफुल्ल भी उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …