Breaking News

सीपी राधाकृष्णन बने देश के अगले उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी के अनुसार सीपी राधाकृष्णन भारत के उपराष्ट्रपति चुने गये हैं। उन्होने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर बताया कि मतगणना शाम छह बजे शुरू हुई।
पीसी मोदी के अनुसार कुल 767 सांसदों ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट दिया। इनमें से 752 वैलिड थे और बाकी 15 अमान्य करार दिए गए। उनके सामने विपक्षी पार्टियों के साझा उम्मीदवार के तौर पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी चुनौती पेश कर रहे थे। हालांकि, संख्या बल एनडीए के हक़ में रहने की वजह से सीपी राधाकृष्णन का जीतना पहले से तय माना जा रहा था। लेकिन ऐसी भी अटकलें थी कि क्रॉस वोटिंग हो सकती है।
बी सुदर्शन रेड्डी को 300 फ़र्स्ट प्रेफ़रेंस वोट मिले और सीपी राधाकृष्णन को 452। पीसी मोदी ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव के नियमों के मुताबिक, सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुना गया है। पीसी मोदी के अनुसार उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल 98.2 फ़ीसदी वोटिंग हुई।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …