Breaking News

नेपाल के पीएम ओली ने आखिरकार इस्तीफ़ा दे दिया

काठमांडू । नेपाल के हालात से एक बात साफ हो गई है कि जनता को बहुत ज्यादा परेशान करना किसी भी सरकार के लिए सही नहीं होता है । सरकार द्वारा अपने फैसले जनता पर थोपने का असर अक्सर ऐसा ही होता है । नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन और कथित राजनीतिक भ्रष्टाचार को लेकर राजधानी काठमांडू में ‘‘जेन ज़ी‘‘ के प्रदर्शन में कई लोगों की मौत के बाद केपी शर्मा ओली आलोचना का सामना कर रहे थे।


प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में से एक केपी शर्मा ओली का इस्तीफ़ा भी था। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का इस्तीफ़ा स्वीकार भी कर लिया है।
अधिकारियों का कहना है कि युवाओं के आंदोलन में व्यापक बल प्रयोग के कारण अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें दो मौतें मंगलवार को हुई हैं।
सत्तारूढ़ गठबंधन में सहयोगी नेपाली कांग्रेस और नेपाली समाज पार्टी के कई मंत्रियों के सरकार से इस्तीफ़ा देने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ओली ने इस्तीफ़ा दे दिया।
जेन ज़ी के विरोध प्रदर्शनों में एक ही दिन के भीतर नेपाल में बड़ी संख्या में हुई मौतों के बाद ही केपी शर्मा ओली पर इस्तीफ़े का दबाव बढ़ गया था।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Delhi jantar mantar News – ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली । टीएमसी के प्रवक्ता साकेत गोखले ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि …