Breaking News

उत्तरकाशी में आई भयंकर तबाही

उत्तराखंड । इस वक्त मानसून अपने पूरे जोश के साथ पूरे देश में एक्टिव है । लेकिन उत्तराखंड विशेष रुप से प्रभावित हुआ है । उत्तराखंड में कई जगह से बादल फटने के समाचार आ रहे हैं जिससे भारी जान माल नुकसनान हो रहा है । अब उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में मंगलवार को बादल फटने की घटना सामने आई है। हर्षिल क्षेत्र में खीर गंगा गदेरे का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे धराली गांव में भारी नुक़सान हुआ है।


उत्तरकाशी के ज़िलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मीडिया को बताया, कि अब तक की जानकारी के अनुसार चार लोगों की मौत हुई है और कुछ संपत्तियों के नुक़सान की भी सूचना मिली है।
वहीं डीआईजी एनडीआरएफ़ मोहसिन शाहेदी ने बताया है कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक़, घटना में 40 से 50 घर बह गए हैं और 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
इस बीच धराली के स्थानीय लोगों का दावा है कि तबाही का स्तर बेहद बड़ा है और इससे जान-माल का व्यापक नुक़सान हुआ है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वो वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं और स्थिति पर गहन निगरानी रखी जा रही है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …