Breaking News

“रांची में आज होगी इंडिया गठबंधन की रैली”

रांची । झारखंड के रांची में आज इंडिया गठबंधन की रैली होगी। इस रैली का आयोजन रविवार दोपहर तीन बजे रांची के प्रभात तारा मैदान में होने जा रहा है। रविवार सुबह से ही रैली मैदान में इंडिया गठबंधन के नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के पोस्टर लगाए गए हैं। झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में मतदान होना है। झारखंड में पहले चरण की वोटिंग 13 मई को होगी। इसके बाद 20 मई, 25 मई और 1 जून को बाकी तीन चरणों में मतदान होगा।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए कुलेंद्र शर्मा गिरफ़्तार

गोहाटी। असम के तेजपुर में भारतीय वायु सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी कुलेंद्र शर्मा को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *