Breaking News

“मणिपुर के 11 पोलिंग बूथों पर दोबारा मतदान होगा”

मणिपुर । मणिपुर की इनर मणिपुर लोकसभा सीट के 11 पोलिंग बूथों पर सोमवार 22 अप्रैल को दोबारा मतदान होगा। चुनाव आयोग ने बयान जारी कर कहा कि सोमवार 22 अप्रैल को इनर मणिपुर के 11 पोलिंग बूथों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक नए सिरे से मतदान होगा। मणिपुर के इनर मणिपुर सीट पर शुक्रवार 19 अप्रैल को वोटिंग के दौरान हिंसा की खबरें आईं थीं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इंफाल वेस्ट के इरोइसेंबा पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम मशीन तोड़ी गईं। समाचार एजेंसी एएनआई ने भी मणिपुर के कुछ पोलिंग बूथों पर हिंसक घटनाएं होने का दावा किया था।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

आखिरकार वीरेन सिंह को देना पड़ा इस्तीफा

मणिपुर । मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया …